देहरादून। कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू एक सप्ताह और बढ़ता जा सकता है। इस संबंध में आज (रविवार) को बैठक बुलाई गई है। ऐसा माना जा रहा है कि कोविड कर्फ्यू बढ़ाने के साथ ही कुछ और छूट देने का फैसला लिया जा सकता है।
वर्तमान में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि 13 जुलाई को समाप्त हो जाएगा। इस सप्ताह सरकार ने बाजार सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक खोलने की छूट दी थी। साथ ही जिम व शापिंग माल को भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दी थी।
हालांकि, उत्तराखंड में कोविड संक्रमण के मामलों में काफी कमी आई है। लेकिन, सरकार किसी भी तरह से लापरवाही नहीं बरतना चाहती। इसे देखते हुए कोविड कर्फ्यू को सप्ताहभर के लिए बढ़ाया जा सकता है।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का कहना है कि कोविड संक्रमण के मामले कम हुए हैं। संक्रमण से हो रही मौतों का सिलसिला भी फिलहाल रुका हुआ है। लेकिन, अभी ध्यान रखने की जरूरत है। कोविड से जनता की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। विभिन्न बिंदुओं पर विमर्श के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।

More Stories
शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह में बोले मंत्री गणेश जोशी, शिक्षक राष्ट्र के निर्माता
सीएम धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से हैलो हल्द्वानी 91.2 एफ.एम. सामुदायिक रेडियो मोबाइल एप का किया लोकार्पण
उत्तराखंड के दो शिक्षकों को राष्ट्रपति मुर्मु ने किया सम्मानित