देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत स्थित गोल्ज्यू मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोल्ज्यू न्याय के देवता हैं, इसी कारण लोगों की उनके प्रति विशेष श्रद्धा रहती है, सभी की आस्था का यह प्रमुख स्थल है। यहां से मनोकामना पूर्ण होने से लोगों को मानसिक शांति का भी अनुभव होता है।
मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री ने मंदिर से जुड़े लोगों के साथ ही उपस्थित बच्चों एवं बुजुर्गों आदि से भी बातचीत की और क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी के सहयोग से प्रदेश के सभी क्षेत्रों के विकास के लिये प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। जन समस्याओं का त्वरित निराकरण हो इसके लिये शासन से लेकर ब्लाक स्तर तक सभी अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं।

More Stories
शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह में बोले मंत्री गणेश जोशी, शिक्षक राष्ट्र के निर्माता
सीएम धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से हैलो हल्द्वानी 91.2 एफ.एम. सामुदायिक रेडियो मोबाइल एप का किया लोकार्पण
उत्तराखंड के दो शिक्षकों को राष्ट्रपति मुर्मु ने किया सम्मानित