June 25, 2026

Crime Off News

News Portal

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजराती में किया ट्वीट, ‘सभी गुजरातियों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजराती नव वर्ष (बेस्तु वरस) के अवसर पर गुजरात के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। गुजराती नव वर्ष कार्तिक माह में मनाया जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर गुजराती में ट्वीट किया, ‘सभी गुजरातियों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं…! आज से शुरू होने वाला नया साल आपके जीवन को रोशन करे और आपको प्रगति के पथ पर ले जाए।’ ट्वीट में उन्होंने कहा ‘नए संकल्पों, नई प्रेरणाओं और नए लक्ष्यों के साथ नया साल मुबारक हो। इस आकांक्षा के साथ कि गुजरात हमेशा उपलब्धि की ऊंचाइयों को छुए।’

अमित शाह ने भी दी शुभकामनाएं
गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस खास मौके पर गुजरात के लोगों को शुभकामनाएं दीं। शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘मेरे सभी भाइयों और बहनों को गुजराती नव वर्ष की शुभकामनाएं। नव वर्ष आप सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए।’

news

You may have missed