May 11, 2026

Crime Off News

News Portal

सीएम धामी ने की गौ माता की पूजा

गोवर्धन पूजा यानी अन्नकूट का पर्व आज (बुधवार) को मनाया जा रहा है। लोगों ने मंदिर और घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन बनाकर पूजा की। साथ ही भगवान कृष्ण को 56 भोग लगाकर आराधना की। वहीं गौ सदनों में भी गोवंश की पूजा हुई और अन्न ग्रहण कराया गया।

वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को प्रकृति व पशुधन को समर्पित पावन पर्व गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सीएम धामी ने भी गोवर्धन के अवसर पर गौ माता की पूजा अर्चना की। उन्होंने ट्वीटर पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘आज गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर सनातन संस्कृति एवं समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय गौ माता का पूजन किया। आइए हम सभी प्रकृति हितैषी, पशुधन प्रेम एवं पर्यावरण संरक्षण की परंपराओं के संवर्धन हेतु संकल्पित हों।’

इस बार दिवाली के अगले दिन नहीं हुई गोवर्धन पूजा
हर साल दीपावली के अगले दिन यानी प्रतिपदा तिथि पर गोवर्धन पूजा की जाती है। ज्योतिषाचार्य आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि सोमवार को सूर्यग्रहण के चलते एक दिन बाद यानी 26 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन भगवान कृष्ण ने इंद्र देव के अहंकार को परास्त किया व ब्रजवासियों को इंद्र के भय से बचाया। इसी उपलक्ष्य में गोवर्धन पूजा की जाती है। प्रतिपदा तिथि मंगलवार शाम चार बजकर 18 मिनट से बुधवार दोपहर दो बजकर 42 मिनट तक रहेगी।

news