December 17, 2025

Crime Off News

News Portal

उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लंबे समय से बीमार चल रहे काॅमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक प्रकट किया

देहरादून :उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लंबे समय से बीमार चल रहे प्रख्यात काॅमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक प्रकट किया है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजू श्रीवास्तव के निधन को मनोरंजन जगत और देश की एक अपूरणीय क्षति बताया।

इंटरनेट मीडिया पर मुख्‍यमंत्री धामी ने लिखा यह संदेश

दिल्ली के एम्स में ली अंतिम सांस

देश के जाने-माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने बुधवार को दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। उन्हें 10 अगस्त को हार्ट अटैक के बाद एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। वह 41 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। राजू श्रीवास्तव 58 वर्ष के थे।

पूरे देश सहित उत्‍तराखंड में भी शोक की लहर

उनके निधन से पूरे देश सहित उत्‍तराखंड में भी शोक की लहर छा गई है। ब्रेन को छोड़कर राजू श्रीवास्तव के सारे अंग ठीक से काम कर रहे थे।

जिम में वर्कआउट के दौरान गिर पड़े थे राजू श्रीवास्तव

10 अगस्त को दिल्ली के एक जिम में वर्कआउट के दौरान राजू श्रीवास्तव गिर पड़े थे और फिर बेहोश हो गए थे। आइसीयू में भर्ती राजू श्रीवास्तव को पिछले डेढ़ सप्ताह के दौरान इंफेक्शन के चलते कई बार बुखार आया।

फिल्मों में छोटे रोल करके अपने करियर की शुरुआत की

राजू श्रीवास्तव ने बॉलीवुड फिल्मों में छोटे-छोटे रोल करके अपने करियर की शुरुआत की थी। राजश्री प्रोडक्शंस की फिल्म मैंने प्यार किया और बाजीगर और बॉम्बे टू गोवा जैसी विभिन्न फिल्मों में अन्य छोटी भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने फिल्म ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ में एक हास्य अभिनेता के रूप में काम किया।

news

You may have missed