December 17, 2025

Crime Off News

News Portal

दिल्ली के जहांगीरपुरी में अवैध निर्माण पर चलेगा ‘बुलडोजर’, पुलिस अधिकारी ने टीम के साथ किया दौरा

हनुमान जन्मोत्सव पर 16 अप्रैल को जहांगीरपुरी इलाके में निकाली गई शोभायात्रा में हिंसा करने वालों पर आरोपितों की ओर से किए गए अतिक्रमण और अवैध निर्माण को गिराया जाएगा। उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। बुलडोजर चलने के खौफ से लोग सकते में है।

इसके साथ ही बुधवार सुबह से ही अतिक्रमण हटाए जाने की गैर आधिकारिक सूचना के चलते लोगों पर इसका खौफ भी देखा जा रहा है। घटनास्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि वे यहां कचरा या अपशिष्ट पदार्थ इकट्ठा करते हैं। अब वे इसे हटा रहे हैं क्योंकि हमें पता चला है कि यहां बुलडोजर आएगा।

  • एमसीडी द्वारा घोषित अतिक्रमण विरोधी अभियान से पहले डीसीपी उत्तर पश्चिम उषा रंगनानी ने जहांगीरपुरी क्षेत्र का पुलिस टीम के साथ निरीक्षण किया।
  • दिल्ली पुलिस ने बुधवार सुबह जहांगीरपुरी में स्थिति का जायजा लिया, जहां पर 16 अप्रैल को एक धार्मिक जुलूस के दौरान हिंसा हुई थी।

गौरतलब है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC)  के महापौर राजा इकबाल सिंह को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। ऐसे में माना जा रहा है कि बुधवार को यहां पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। इसके लिए निगम ने 400 पुलिसकर्मी मांगे हैं। मंगलवार को भी जहांगीरपुरी में कबाडि़यों के अतिक्रमण को हटाने के लिए सुरक्षा मांगी थी, लेकिन पुलिस बल नहीं मिल पाने से यह संभव नहीं हो पाया

आदेश गुप्ता ने अपने पत्र में महापौर से अनुरोध किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि 16 अप्रैल को निकाली गई शोभायात्रा पर कुछ असमाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया था। इन्होंने आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेताओं के संरक्षण में अवैध निर्माण और अतिक्रमण किया हुआ है। अवैध निर्माण और अतिक्रमण को चिह्नित कर कार्रवाई की जाए।

निगम ने पुलिस उपायुक्त को लिखा पत्र

उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने उत्तर-पश्चिमी जिले के पुलिस आयुक्त को मंगलवार से गुरुवार तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने के लिए पत्र लिखा है। इसमें निगम ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के साथ निगमों के विभिन्न विभाग जहांगीरपुरी इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाएंगे।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि असमाजिक तत्वों ने कबाड़ से सड़क और सार्वजनिक संपत्ति पर कब्जा कर रखा है। अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जहांगीरपुरी इलाके को अतिक्रमण और अवैध निर्माण से मुक्त कराया जाए। इसके लिए बुधवार को दिन कभी भी कार्रवाई की जा सकती है।

वहीं, इस बाबत (राजा इकबाल सिंह, महापौर, उत्तरी दिल्ली नगर निगम) का कहना है कि जोनल अधिकारियों ने मंगलवार को भी सुरक्षा मांगी थी, लेकिन पुलिस बल नहीं मिल पाने की वजह से कार्रवाई नहीं हो सकी। आज फिर कार्रवाई करेंगे।

news

You may have missed