June 28, 2026

Crime Off News

News Portal

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस के घर नया सदस्य, नाम पर अभी भी बना है सस्पेंस

बॉलीवुड से हॉलीवुड का रुख कर चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के घर खुशियां आईं हैं। प्रियंका और निक, दोनों ने ही अपने-अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि सरोगेसी की मदद से वे पैरेंट्स बन गए हैं। इस कपल ने बच्चे के जन्म से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन एक अमेरिकी वेबसाइट ने ये बता दिया है कि निक-प्रियंका के घर बेटा हुआ है या बेटी। हालांकि उन्हें बेबी के नाम की जानकारी अभी भी नहीं मिल पाई है।

बेटा हुआ या बेटी?

प्रियंका और निक के घर बेटी का जन्म हुआ है। जिसने शनिवार यानि 15 जनवरी को दक्षिणी कैलिफोर्निया के हॉस्पिटल में इस दुनियां में कदम रखा। प्रियंका और निक की तस्वीरें पब्लिश करते हुए दावा किया है कि यह 14 जनवरी की है और दोनों को पता था कि बच्ची के दुनिया में आने का वक्त करीब आ गया है, इसलिए वे पहले से यहां पहुंच गए थे।

सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘हमें ये बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि हम सरोगेसी से पैरेंट्स बने हैं। अपने इस स्पेशल समय में सम्मानपूर्वक आपसे प्राइवेसी की अपील करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।”

पहले ही दिया था हिंट

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी खुशखबरी के बारे में पहले ही फैंस को इशारों इशारों में बता दिया था। जब पिछले साल नवंबर में नेटफ्ल‍िक्स पर जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट शो आया था। इस फैमिली रोस्ट शो में प्र‍ियंका ने कहा था कि वे और न‍िक कुछ एक्सपेक्ट कर रहे हैं। जिसके बाद प्रियंका की प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगने शुरू हो गए थे।

निक भी रह गए थे शॉक्ड

जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट में प्र‍ियंका ने कहा था कि उनके और न‍िक के अभी तक कोई बच्चे नहीं हैं। ‘अगर आपको नहीं पता, तो बता दें बस हम ही वो कपल हैं ज‍िनका अभी तक कोई बच्चा नहीं है। इसल‍िए मैं ये अनाउंसमेंट करने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं…सॉरी बेब। न‍िक और मैं एक्सपेक्ट कर रहे हैं। आज रात ड्रंक होने के लिए और कल सोने के लिए…’। वैसे प्रियंका मुंह से एक्पेक्ट शब्द सुनकर निक भी शॉक्ड रह गए थे।

news

You may have missed