May 11, 2026

Crime Off News

News Portal

पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व मंत्री गुरमीत सिंह ने पार्टी को दिया बड़ा झटका, भाजपा में हुए शामिल

पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री राणा गुरमीत सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। पंजाब विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा राज्य में अपना कुनबा बढ़ा रही है। राज्य में पार्टी के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से पहले ही गठबंधन हो गया है।

राणा गुरमीत ने गृह मंत्री अमित शाह के साथ की फोटो ट्वीट कर लिखा कि मैं भाजपा का आभार जताता हूं कि पंजाब और पंजाबियत के लिए काम करने की मेरी प्रतिबद्धता का सम्मान किया गया। माननीय अमित शाह जी द्वारा किए गए स्वागत से मैं अभिभूत हूं। जो पंजाब को भारत का सबसे विकसित राज्य बनाने के लिए संकल्पित हैं। पार्टी नेतृत्व को उनके प्रति विश्वास जताने के लिए वह आभार जताते हैं।

news