राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह अपने एक दिवसीय भ्रमण पर पिथौरागढ़ पहुंचे। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ जिला एक सीमांत जनपद होने के साथ ही यहां की भौगोलिक परिस्थितियां अलग है। यहां पर सड़कों का निर्माण ओर संचार माध्यमों को बेहतर करना आवश्यक है।
डीआरडीओ विश्राम गृह में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सीडीओ, डीएफओ और सीएमओ के साथ बैठक कर जनपद में संचालित विभिन्न कार्यों, गतिविधियों के साथ ही कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य और स्वरोजगार के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बीआरओ सीमांत क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहा है। जिला प्रशासन भी सहयोग कर रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में गांव की महिलाएं ही गांव की अर्थ व्यवस्था में प्रमुख भूमिका निभा रही है।
उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। उनके उत्पाद को बाजार तक पहुंचाने की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके लिए पैकेजिंग के लिए मशीन उपलब्ध कराए जाएं। इस मौके जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने जिले की भौगोलिक स्थिति, संचालित कार्य, अभिनव प्रयास, समस्याएं, प्राकृतिक आपदाओं सहित अन्य विषयों की जानकारी दी। यहां के धार्मिक, साहसिक पर्यटन आदि के बारे में बताया।

More Stories
शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह में बोले मंत्री गणेश जोशी, शिक्षक राष्ट्र के निर्माता
सीएम धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से हैलो हल्द्वानी 91.2 एफ.एम. सामुदायिक रेडियो मोबाइल एप का किया लोकार्पण
उत्तराखंड के दो शिक्षकों को राष्ट्रपति मुर्मु ने किया सम्मानित