June 29, 2026

Crime Off News

News Portal

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान दिवस की दिलायी शपथ

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इसी दिन हमारे देश का संविधान बनकर तैयार हुआ था। संविधान ही है जो हमें एक स्वतंत्र देश के एक स्वतंत्र नागरिक की भावना का अनुभव कराता है। संविधान में दिए गए मौलिक अधिकार हमें हमारे अधिकार देते हैं, वहीं इसमें दिए गए मौलिक कर्तव्य हमें अपने दायित्वों की भी याद दिलाते हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार,अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, एसडीएम चतर सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

 

news

You may have missed