December 17, 2025

Crime Off News

News Portal

लखनऊ में सीएम योगी वैश्य समाज को करेंगे संबोधित, पीयूष गोयल भी शामिल होंगे

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर हर वर्ग के साथ अपनी भागीदारी को मजबूत करने के क्रम में सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन कर रही है। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रविवार को भाजपा का वैश्य-व्यापारी सम्मेलन होगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री तथा पूर्व राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल इसका आयोजन करा रहे हैं। इस सम्मेलन में प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा.दिनेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल शामिल होंगे।

नरेश अग्रवाल ने बताया कि भाजपा में वैश्य समाज की उचित भागीदारी के लिए हो यह महासम्मेलन हो रहा है। वैश्य समाज 100 प्रतिशत भाजपा के साथ है। रेश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सभी समुदायों-वर्गों का सम्मेलन कर रही है। इससे वैश्य समुदाय छूट रहा था। हमने राज्य स्तरीय वैश्य सम्मेलन 14 नवंबर को करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ लड़ाई में कोई दल नहीं दिख रहा है। भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि हमको भरोसा है भाजपा सरकार वैश्य समुदाय की समस्याओं का निराकरण करेगी। डीजल-पेट्रोल के मूल्यों से महंगाई का असर ज्यादा था। इसके साथ ही हम ऑन लाइन ट्रेड का भी विरोध करते हैं। हम व्यापारियों की इस मांग के साथ हैं। नरेश अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी-नोटबन्दी से व्यापारी परेशान जरुर लेकिन राष्ट्रहित के मामले में व्यापारी पीएम मोदी के साथ हैं। प्रदेश में व्यापारी 12 प्रतिशत हैं।

news

You may have missed