June 26, 2026

Crime Off News

News Portal

मध्‍य प्रदेश में वायु सेना का विमान हुआ क्रैश, पायलट बाल-बाल बचा

भिंड, मध्‍य प्रदेश के भिंड जिले में वायु सेना का एक विमान क्रैश हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह वायुसेना का ट्रेनर विमान था। घटना की सूचना मिलते ही एयरफोर्स, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके लिए रवाना हो चुकी है। इस विमान में एक ही पायलट था जिसका नाम फ्लाइट लेफ्टिनेंट अभिलाष बताया गया है, जो पूरी तरह से सुरक्षित हैं। घटना के बाद एसपी मनोज कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं।

news

You may have missed