June 26, 2026

Crime Off News

News Portal

समीर वानखेड़े ने लगया मुंबई पुलिस पर नजर रखने का आरोप, केंद्र सरकार से की शिकायत

नई दिल्ली, शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस को लेकर विवादों में हैं। उनपर एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने ड्रग्स के लेन-देन करने और सेवन करना का आरोप लगाया है। ऐसे में फिलहाल आर्यन खान अपने दोस्त अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा के साथ जेल में हैं। इस पूरे मामले की जांच एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेडे कर रहे हैं।

आर्यन खान ड्रग्स केस को लेकर समीर वानखेडे अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं, लेकिन अब उन्होंने मुंबई पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। समीर वानखेडे का आरोप है कि बीते कुछ दिनों से मुंबई पुलिस के कुछ अधिकारी उनपर नजरें रखे हुए हैं और उनका पीछा कर रहे हैं। हालांकि समीर वानखेडे ने मुंबई पुलिस के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों और केंद्र सरकार से इसकी शिकायत भी की है।

मुंबई पुलिस के वरिष्ठ आधिकारियों से उन आधिकारियों की शिकायत की जो बीते कुछ समय से उनपर नजर रखे हुए हैं। समीर वानखेडे ने इस मामले पर केंद्र सरकार से भी मुंबई पुलिस की शिकायत की है। उन्होंने सरकार को कुछ सीसीटीवी फुटेज दिए हैं। जिसमें उन्होंने मुंबई पुलिस के नजर रखने का दावा किया है।

आपको बता दें कि शाह रुख के के बेटे आर्यन खान इस वक्त मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने उन्हें ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया है। आर्यन की जमानत के लिए कोर्ट में चार बार अर्जी डाली जा चुकी है, लेकिन आर्यन अब तक रिहा नहीं हो पाए हैं। 2 अक्टूबर को एनसीबी ने मुंबई से गोवा जा रहे ‘कॉर्डेलिया द इम्प्रेस’ नाम के क्रूज शिप पर छापेमारी की।

इस दौरान उन्होंने आर्यन खान और उनके दोस्त अरबाज मर्जेंट और मुनमुन धमेचा सहित कई लोगों को गिरफ्ता किया था। इसके बाद से यह सभी जेल में हैं। आज इस केस में कोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन इसे बुधवार तक के लिए टाल दिया गया है। यह चौथी बार था जब आर्यन के वकील सतीश मांनशिंदे ने कोर्ट में जमानत की अर्जी दी थी।

news

You may have missed