June 25, 2026

Crime Off News

News Portal

लखीमपुर के लिए निकला प्रियंका का काफिला, कार्यकर्ताओं को पुलिस ने टोल प्लाजा पर रोका

सीतापुर, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का काफिला सीतापुर के खैराबाद टोल प्लाजा से निकल गया है। प्रियंका से मिलने के लिए कांग्रेसी सुबह से ही टोल प्लाजा पर जुटे थे लेकिन, वह रुकी नहीं। पुलिस ने उन्हें टोल प्लाजा से थोड़ा दूर रहने की हिदायत दी थी।

टोल प्लाजा पर हलचल, रोके गए रालोद कार्यकर्ताः सीतापुर से लखीमपुर जा रहे रालोद जिलाध्यक्ष आरपी सिंह व अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने टोल प्लाजा पर रोक लिया है। वहीं, टोल प्लाजा पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मुस्तैद हैं। टोल प्लाजा से गुजरने वाली गाड़ियों पर नजर रखी जा रही है। सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह व अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। इसके अलावा सीतापुर टोल पर पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का काफिला रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस में काफी तेज झड़प भी हुई। यहां पुलिस बल बड़ी संख्या में तैनात किया गया है। सीतापुर टोल पर कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी,शाहनवाज आलम पंकज तिवारी, प्रवक्ता संजय सिंह,सचिन रावत,विधायक सोहेल अंसारी मौजूद हैं। बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मृत किसानों की अंतिम अरदास में हिस्सा लेने लखीमपुर जा रही हैं। हालांकि, यूपी सरकार की ओर से किसानों की अंतिम अरदास में किसी भी दल के नेता को शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई है। लेकिन, प्रियंका वाड्रा गांधी ने सरकार को निर्देश के बिना लखीमपुर रवान हो चुकी हैं।

news

You may have missed