May 11, 2026

Crime Off News

News Portal

अमेरिका में भारत की आजादी का जश्न:पहली बार 15 अगस्त पर न्यूयॉर्क के टाइम्स स्कवेयर पर फहरेगा सबसे बड़ा तिंरगा

न्यूयार्क, भारत में स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ को लेकर जबर्दस्त उत्साह है और जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। यही नहीं दुनिया के तमाम देशों में रहने वाले प्रवासी भारतीय भी स्वतंत्रता दिवस पर जोर-शोर से तैयारियां कर रहे हैं। इस दिन अमेरिका में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम होंगे। इस बार अमेरिका में रहने वाले भारतीय टाइम्स स्क्वायर पर सबसे बड़ा तिरंगा फहराएंगे।

टाइम्स स्क्वायर के बिल बोर्ड पर स्वतंत्रता दिवस का 24 घंटे प्रदर्शन होगा

भारतीय प्रवासियों के संगठन फेडरेशन आफ इंडियन एसोसिएशन (एफआइए) न्यूयार्क, न्यू जर्सी और कनेक्टिकट इस कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा है। टाइम्स स्क्वायर के बिल बोर्ड पर स्वतंत्रता दिवस का 24 घंटे प्रदर्शन होगा। इसके अलावा अमेरिका में कई बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 15 अगस्त को एंपायर स्टेट बिल्डिंग को भारतीय तिरंगे के तीनों रंगों की रोशनी से सजाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस का समापन हडसन नदी में एक बड़े क्रूज पर शानदार रात्रि भोज के साथ संपन्न होगा। इसमें अमेरिकी सरकार के शीर्ष अधिकारी, विशेष अतिथि और भारतीय समुदाय के लोग शामिल होंगे।

न्यूयार्क में महावाणिज्य दूत रंधीर जैसवाल फहराएंगे तिरंगा

प्रवासियों के संगठन एफआइए ने टाइम्स स्क्वायर पर पिछले साल भी तिरंगा फहराया था। संगठन के चेयरमैन अंकुर वैद्य ने बताया कि पिछले साल पहली बार टाइम्स स्क्वायर पर तिरंगा फहराया गया था। अब यह परंपरा जारी रखने का फैसला किया गया है। इस बार टाइम्स स्क्वायर पर तिरंगा भारत के न्यूयार्क में महावाणिज्य दूत रंधीर जैसवाल फहराएंगे। यह तिरंगा छह फीट चौड़ा और दस फीट लंबा होगा। पोल की ऊंचाई 25 फीट रहेगी।

news